रिपोर्ट: Team of Boldvoices, दिनांक: 29 अप्रैल 2025


Photo Courtesy : https://x.com/UN_SPExperts/status/1917167015997116603/photo/1

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान सरकार से बलूचिस्तान में हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को तुरंत रोकने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की है।

क्या हैं आरोप?

यूएन विशेषज्ञों के मुताबिक, बलूचिस्तान में:

  • व्यापक स्तर पर यातना और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है
  • Extrajudicial हत्या यानी बिना कानूनी प्रक्रिया के लोगों की हत्या हो रही है
  • शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है
  • महिलाओं और बच्चों को भी हिंसा और डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है

किसने उठाई आवाज़?

यूएन की ह्यूमन राइट्स काउंसिल के विशेष प्रतिनिधियों ने यह बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान की सेना और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बलूच जनता पर की जा रही क्रूरता अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

संयुक्त राष्ट्र की मांग:

  • सभी लापता लोगों की तुरंत सुरक्षित रिहाई
  • दोषी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
  • शांतिपूर्ण विरोध का सम्मान और बलूच नागरिकों की संवैधानिक सुरक्षा

क्या बोले विशेषज्ञ?

यूएन विशेषज्ञों ने कहा कि बलूचिस्तान में स्थिति लगातार बिगड़ रही है और पाकिस्तान सरकार को अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाते हुए न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।


Leave a comment

Trending